Post Top Ad

Tuesday, 13 February 2018

दुनिया की सबसे सुन्दर राजकुमारी, जिसके कारनामे सुनकर हो जायेंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों, आज भी विश्व में बहुत सी राजकुमारियों हैं। सभी अपने अलग -अलग कारनामों के कारण प्रसिद्द हैं। लेकिन मैं आज ऐसी राजकुमारी के बारे में बात करने जा रहा हूँ ,जिसकी गिनती दुनिया की सबसे सुन्दर राजकुमारियों में की जाती है। इनका नाम अमेराह अल-तवेली है। इनका जन्म 6 नबंवर 1983 को रियाद साउदी अरब में हुआ था। ये जितनी सुन्दर हैं इनके काम भी उतने ही सुन्दर हैं। ये एक समाज सेविका के रूप में जानी जातीं हैं।
साउदी अरब सहित अन्य देशों में जाकर करतीं हैं गरीबों की मदद 
 अमेराह अल-तवेली को घुड़सवारी और गरीब लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है। इस चीज को इन्होने अपनी आदत बना लिए है। इनके इन कारनामों को सुनकर अच्छे लोगों हैरान रह जाते हैं। कि इतनी कम उम्र में इतना ऊंचा मुकाम कैसे हासिल कर लिया।
इन्होने एक फाउंडेशन बना रखा है, जो एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी संगठन है, जो गरीबी उन्मूलन, आपदा राहत, इंटरफेथ वार्ता और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्यक्रमों और परियोजनाओं के समर्थन के लिए समर्पित है। इस समय ये साउदी अरब के अलवालीद बिन तलाल फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। इन्होने पकिस्तान सहित कई देशों में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद की है। कई देशों में जाकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को घर बनाबा कर दिए। ये महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देतीं हैं।
दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट द्वारा जरूर बताये और ऐसी ही रोचक जानकारियों को पाने के लिए हमें फालो ,लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Post Top Ad

Pages